Monday, 27 February 2017

Alvida... Separation.... (Poetry)

Separation is painful.. may it be from your friend, love, your first company, parents for a married girl etc....

Tried to put down my thoughts when we have to say alvida to someone...


आज क्यों है ये सूनापन...
आज क्यों है ये ख़ामोशी...
आँखें हैं थोड़ी सी नम...
दिल में है हल्का सा गम...

ज़िन्दगी की है यही सचाई....
जो है आज वो कल नहीं...
हर पल को तू जीता चल जा...
हर गम को मिटाता चला जा...
भर के एक नै अंगड़ाई...
शुरू कर तू एक नई लड़ाई...

यादों को समेटे दिल में...
बढ़ रहा हूँ मैं आगे...
ज़िन्दगी के अगले पड़ाव में...
जाने क्या होगा आगे...

वो बिताये हुए कितने पल...
रह जायेंगे बस ख्यालों में...
लेकिन क्या करूँ मेरे दोस्त...
यही है  ज़िन्दगी तू कर अफ़सोस...

जाते जाते बस यही है कहना...
अपने दिल में हमें हमेशा रखना...
याद कर लेना  हमें कभी कभी...
बस कभी अलविदा कहना...


दीपक रे...

No comments:

Post a Comment